खेल की खबरें | तोक्यो में कोरोना संक्रमण के मामले 3000 पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मंगलवार को 2,848 नए मामलों का रिकॉर्ड बना था लेकिन बुधवार को इससे भी अधिक नए मामले सामने आए। पिछले साल की शुरुआत में महामारी फैलने के बाद जापान की राजधानी में संक्रमित लोगों का आंकड़ा दो लाख छह हजार 745 तक पहुंच गया है।

मंगलवार को 2,848 नए मामलों का रिकॉर्ड बना था लेकिन बुधवार को इससे भी अधिक नए मामले सामने आए। पिछले साल की शुरुआत में महामारी फैलने के बाद जापान की राजधानी में संक्रमित लोगों का आंकड़ा दो लाख छह हजार 745 तक पहुंच गया है।

तोक्यो में ओलंपिक की शुरुआत से पहले 12 जुलाई से आपातकाल लागू है। लोगों के विरोध और महामारी फैलने की अशंका से जुड़ी चिंताओं के बीच ओलंपिक खेल पिछले हफ्ते शुक्रवार को शुरू हुए।

विशेषज्ञों का कहना है कि तोक्यो में संक्रमण के मामले वायरस के डेल्टा प्रकार से फैल रहे हैं जो काफी तेजी से फैलता है।

पूरे जापान में मंगलवार को 7630 नये मामले पाये गए और कुल मामलों की संख्या बढकर 882823 हो गई है ।

जापान के टीकाकरण मंत्री तारो कोनो ने बुधवार को कहा कि इस बात के कोई साक्ष्य नहीं है कि कोरोना संक्रमण ओलंपिक प्रतिभागियों से फैल रहा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि ओलंपिक खेलों से जुड़े कोई मामले हैं । हम इसे लेकर चिंतित नहीं हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\