विदेश की खबरें | पूर्वी यूरोप में कोरोना के मामलों में आयी तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने कहा कि उनकी सरकार महामारी के दूसरे दौर से बचाव के लिए एक "युद्ध योजना" का मसौदा तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद "हर किसी के लिए घर पर रहने और देश को ठप्प करने का नहीं ... बल्कि हंगरी की कार्यक्षमता का बचाव करना है।"

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने कहा कि उनकी सरकार महामारी के दूसरे दौर से बचाव के लिए एक "युद्ध योजना" का मसौदा तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद "हर किसी के लिए घर पर रहने और देश को ठप्प करने का नहीं ... बल्कि हंगरी की कार्यक्षमता का बचाव करना है।"

ओरबान ने कहा कि अर्थव्यवस्था की रक्षा और विकास को गति प्रदान करने के लिए आने वाले हफ्तों में उपायों की घोषणा की जाएगी। वर्ष की दूसरी तिमाही में हंगरी के सकल घरेलू उत्पाद में 13.6 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

यह भी पढ़े | सुरक्षा परिषद: भारत ने देश के बच्चों और स्कूलों की सुरक्षा के प्रति आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई का किया आह्वान.

हंगरी में सार्वजनिक परिवहन, दुकानों और सार्वजनिक संस्थानों में मास्क लगाना या चेहरे को ढंकना अनिवार्य है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 8,000 फारेंट (26.50 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया जा सकता है।

हंगरी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 718 नए मामले सामने आए। यह संख्या इससे पहले किसी एक दिन में सामने आए अधिकतम मामलों से 142 अधिक है।

यह भी पढ़े | 9/11 Attack Videos: ट्विन टावर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन से ऐसे टकराये थे हाईजैक किए हुए विमान, देखें तबाही का वो भयावह वीडियो.

वहीं चेक गणराज्य में 1,382 नए मामले सामने आए हैं जो अब तक के एक दिन के उच्च स्तर से 200 अधिक है। देश में एक बार फिर से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

पोलैंड में शुक्रवार को 594 नए मामलों की पुष्टि हुयी। इससे पहले कुछ दिनों में देश में 400-500 के बीच नए मामले सामने आ रहे थे।

मोंटेनेग्रो जून में खुद को कोरोना वायरस मुक्त घोषित करने वाला पहला यूरोपीय देश था। लेकिन वहां भी नए मामलों में तेजी दर्ज की गयी है।

पड़ोसी ऑस्ट्रिया में भी संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए सरकार ने घोषणा की कि वह फिर से सख्त कदमों को लागू करेगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी