खेल की खबरें | कोपा अमेरिका फाइनल के नायक डि मारिया को लेनी पड़ी से मनोचिकित्सक की मदद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शनिवार को रियो दि जिनेरियो के मराकाना स्टेडियम में खेले गये फाइनल में उनके गोल से टीम का 28 साल का खिताबी सूखा खत्म हुआ।

शनिवार को रियो दि जिनेरियो के मराकाना स्टेडियम में खेले गये फाइनल में उनके गोल से टीम का 28 साल का खिताबी सूखा खत्म हुआ।

उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘ मैं भावुक नहीं हो सकता, मैं जमीन पर गिर कर जश्न नहीं मना सकता, हमने इसे हासिल करने का बहुत सपने देखे थे। कितने लोगों ने कहा कि मुझे टीम में वापस नहीं आना चाहिए, मैं हिम्मत नहीं हारा और आज यह (खिताबी जीत) हो गया।’’

मैच के 22वें मिनट में रोड्रिगो डि पॉल ने डि मारिया की तरफ लंबा पास दिया। तैंतीस 33 साल के इस अनुभवी स्ट्राइकर ने लेफ्ट बैक रेना लोडी की खराब डिफेंडिंग का फायदा उठाते हुए गेंद को अपने कब्जे में लिया और गोलकीपर एंडरसन को छकाते हुए अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुई।

अर्जेंटीना की इस टीम में सिर्फ डि मारिया, कप्तान लियोनेल मेस्सी और स्ट्राइकर सर्जियो अगुएरो ही उस टीम का हिस्सा थे जिसे जर्मनी ने ब्राजील में 2014 विश्व कप फाइनल हराया था।  

डि मारिया हालांकि चोट के कारण विश्व कप फाइनल मैच में नहीं खेल पाये थे। वह चोट के कारण 2015 और 2016 में चिली के खिलाफ कोपा अमेरिका फाइनल में भी नहीं खेल सके थे।

इसके बाद डि मारिया ने एक मनोचिकित्सक से मदद लेना शुरू किया। अर्जेंटीना के प्रशंसक उन्हें टीम से बाहर करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने शनिवार को सबको गलत साबित करते हुए टीम को चैम्पियन बनाने में अहम योगदान दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह यही नहीं रुकेगा है। विश्व कप जल्द ही आ रहा है, और इस जीत से हमारा मनोबल काफी बढ़ेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड