जरुरी जानकारी | केंद्र के कदमों से सहकारिता क्षेत्र काफी खुश : सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि स्थानीय सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधि केंद्र द्वारा उनके लाभ के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों से ‘काफी खुश’ हैं।

पुणे, 25 सितंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि स्थानीय सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधि केंद्र द्वारा उनके लाभ के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों से ‘काफी खुश’ हैं।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती लोकसभा क्षेत्र के तीन दिन के दौरे के समापन के बाद सीतारमण ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि जिन लोगों ने सहकारिता क्षेत्र का इस्तेमाल अपने राजनीतिक लाभ के लिए किया था, उन्होंने कभी इसके लिए अलग मंत्रालय बनाने के बारे में नहीं सोचा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है।

उल्लेखनीय है कि बारामती राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार का गृह क्षेत्र है। पूर्व कृषि मंत्री की पार्टी की सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय उपस्थिति है।

पवार की पुत्री सुप्रिया सुले फिलहाल बारामती की सांसद हैं।

सीतारमण ने कहा, ‘‘मेरी विभिन्न सहकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई, मसलन बैंक और चीनी मिलें। वे सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों से काफी खुश हैं। कराधान रियायत का विस्तार, एक सहकारिता के लंबे समय से लंबित बकाया को माफ करने जैसे कदमों की प्रतिनिधियों ने सराहना की।’’

उनके दौर के बारे में पूछे जाने पर सीतारमण ने कहा कि उनकी कई बैठकें हुईं और उन्होंने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू