जरुरी जानकारी | सहयोग, सहभागिता से होगा वैश्विक श्रम बाजार की चुनौतियों का समाधान: शेखावत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक श्रम बाजार की जटिल और दूरगामी चुनौतियां का समाधान सिर्फ सहयोग और सहभागिता से किया जा सकता है।
जोधपुर, तीन फरवरी केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक श्रम बाजार की जटिल और दूरगामी चुनौतियां का समाधान सिर्फ सहयोग और सहभागिता से किया जा सकता है।
यहां जी-20 रोजगार कार्यसमूह बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने सभी लोगों के लिए अच्छे काम और समावेशी विकास के लिए और ज्यादा अवसर पैदा करने के लिए सार्थक प्रगति का आह्वान किया।
जोधपुर में तीन दिन की बैठक बृहस्पतिवार को शुरू हुई थी और पैनल चर्चा हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार को सत्र शुरू हुआ।
शेखावत ने पहले सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को प्रभावित किया, जिसमें कई देशों में अर्थव्यवस्था गिरने से बेरोजगारी बढ़ी है।
उन्होंने कहा, “दुनियाभर में कई छोटे और मझोले आकार के उद्यम प्रभावित हुए है और विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की नौकरियां खत्म हो गई हैं।”
मंत्री ने सभी के लिए समावेशी वृद्धि और काम के लिए और ज्यादा अवसर पैदा करने की दिशा में और अधिक सार्थिक प्रगति को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों से साथ आने का आह्वान किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)