देश की खबरें | टीकाकरण को राष्ट्रीय कर्त्तव्य मानते हुए कोरोना को हराने में सहयोग दें : मिश्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना के खिलाफ टीकाकरण को रक्षा कवच बताते हुए बुधवार को लोगों को अपील की कि वे इसे अपना राष्ट्रीय कर्त्तव्य मानते हुए कोरोना को हराने में सहयोग दें।

भोपाल, 28 अप्रैल मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना के खिलाफ टीकाकरण को रक्षा कवच बताते हुए बुधवार को लोगों को अपील की कि वे इसे अपना राष्ट्रीय कर्त्तव्य मानते हुए कोरोना को हराने में सहयोग दें।

मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। कोरोना के खिलाफ यह रक्षाकवच है।’’

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों ने टीकाकरण के माध्यम से ही कोरोना पर विजय पाई है। अतः देश में एक मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के लोगों के लिये शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाकर राष्ट्रीय कर्त्तव्य निभाएं।

मिश्रा ने कहा, ‘‘इस आयु वर्ग के लिए आज (बुधवार) 4 बजे से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होगा। आप सभी अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। इसे अपना राष्ट्रीय कर्त्तव्य मानते हुए कोरोना को हराने में सहयोग दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना महामारी से निपटने में स्वास्थ्य, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के कर्मी अपनी जान पर खेलकर जनहित में ड्यूटी निभा रहे हैं। अतः जनता से मेरा अनुरोध है कि वह डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और पुलिस जवानों की हौसला अफजाई करे। लोग उनसे अनावश्यक विवाद और दुर्व्यवहार नहीं करें।’’

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\