जरुरी जानकारी | कॉफी डे की एनसीएलएटी कार्यवाही के समानांतर आईडीबीआई ट्रस्टीशिप के साथ बातचीत जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कैफे कॉफी डे श्रृंखला का स्वामित्व रखने वाली कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) दिवाला अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी में चल रही कार्यवाही के समानांतर अपने लेनदार आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज के साथ समझौता करने की कोशिश कर रही है।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी कैफे कॉफी डे श्रृंखला का स्वामित्व रखने वाली कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) दिवाला अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी में चल रही कार्यवाही के समानांतर अपने लेनदार आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज के साथ समझौता करने की कोशिश कर रही है।

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने 14 अगस्त, 2024 को आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड (आईडीबीआईटीएसएल) की याचिका पर एनसीएलटी के सीडीईएल के खिलाफ शुरू की गई दिवाला कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

हालांकि, आईडीबीआईटीएसएल ने इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। न्यायालय ने 31 जनवरी, 2025 को एनसीएलएटी की चेन्नई पीठ को निर्देश दिया था कि वह 21 फरवरी, 2025 से पहले लंबित अपील का निपटारा करे।

न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया था कि यदि एनसीएलएटी सीडीईएल की अपील का निपटारा नहीं करती है, तो अपीलीय न्यायाधिकरण द्वारा कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) पर रोक लगाने के लिए जारी आदेश अपने आप निरस्त हो जाएगा।

इस संबंध में सीडीईएल ने रविवार को शेयर बाजार को बताया कि एनसीएलएटी में बहस जारी है और समानांतर रूप से दोनों पक्ष समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं।

कंपनी ने यह भी बताया कि समझौता प्रस्ताव दोनों पक्षों की अंतिम मंजूरी और आवश्यक कागजी कार्यवाही के अधीन है।

शेयर बाजार को दी जानकारी में यह भी बताया गया कि कंपनी अपने सर्वोत्तम हित में सभी जरूरी कदम उठाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now