देश की खबरें | तृणमूल के मंत्री उदयन गुहा के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बयान से विवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री उदयन गुहा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘जो लोग कभी चाय बेचते थे, वे अब सिंदूर का कारोबार कर रहे हैं।’’

कोलकाता, 28 मई तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री उदयन गुहा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘जो लोग कभी चाय बेचते थे, वे अब सिंदूर का कारोबार कर रहे हैं।’’

गुहा के बयान से विवाद पैदा हो गया है।

मंगलवार को कूचबिहार जिले के दिनहाटा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर बंगाल विकास मंत्री गुहा ने कहा, ‘‘पहले कुछ लोग चाय का व्यापार करते थे अब वे सिंदूर का व्यवसाय कर रहे हैं। कुछ लोग गर्म चाय बेचते थे अब उनके खून में गर्म सिंदूर बह रहा है। वे उस सिंदूर को बेचने के लिए उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार तक आ रहे हैं।’’

मंत्री के इस बयान का एक वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि पीटीआई इस वीडियो की वैधता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।

गुहा ने प्रधानमंत्री पर सांप्रदायिक मतभेद पैदा करने का आरोप भी लगाया। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया, ‘‘लोगों में जहर घोलने की कोशिश मत करिए। धार्मिक ज़हर घोलकर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश मत करिए।’’

इस टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और गुहा पर भारत के सशस्त्र बलों का अपमान करने तथा 'ऑपरेशन सिंदूर' की भावना को कमजोर करने का आरोप लगाया।

भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टिप्पणी की कड़ी निंदा की और गुहा को राज्य मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की।

मजूमदार ने कहा, ‘‘उदयन गुहा ने जो टिप्पणी की है वह न केवल निंदनीय है बल्कि देशद्रोह के समान है।’’

तृणमूल कांग्रेस ने इस संबंध में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

प्रधानमंत्री मोदी बंगाल में भाजपा के अभियान के तहत बृहस्पतिवार को अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड