देश की खबरें | जत्थेदारों को हटाने पर विवाद : शिअद ने पार्टी नेताओं को अनुशासन तोड़ने के खिलाफ चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने रविवार को पार्टी नेताओं को अनुशासन भंग करने के खिलाफ चेतावनी दी।

चंडीगढ़, नौ मार्च शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने रविवार को पार्टी नेताओं को अनुशासन भंग करने के खिलाफ चेतावनी दी।

इससे एक दिन पहले ही वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कुछ अन्य ने अकाल तख्त और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदारों की बर्खास्तगी की कड़ी निंदा की थी।

शिअद के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और पार्टी के फैसलों के खिलाफ कुछ नेताओं द्वारा जारी बयानों और वीडियो को गंभीरता से लिया है।

मजीठिया और कुछ अन्य नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल में दरार का संकेत देते हुए अकाल तख्त और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदारों की बर्खास्तगी की शनिवार को कड़ी निंदा की।

इस बयान पर भूंदड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और मजीठिया पर पार्टी नेता सुखबीर सिंह बादल की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया।

मजीठिया एसजीपीसी के दो जत्थेदारों को हटाने के फैसले पर सवाल उठाने वाले पहले वरिष्ठ शिअद नेता हैं।

एसजीपीसी ने शुक्रवार को ज्ञानी रघबीर सिंह को अकाल तख्त के जत्थेदार के पद से और ज्ञानी सुल्तान सिंह को तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार के पद से हटा दिया था।

मजीठिया और कुछ अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब बागी पार्टी नेताओं ने एसजीपीसी पर बादल के नेतृत्व वाले शिअद नेताओं के एक वर्ग के इशारे पर जत्थेदारों को हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

शिअद की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘रविवार को चंडीगढ़ में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई।’’

बैठक में वरिष्ठ शिअद नेता गुलजार सिंह रणिके, जनमेजा सिंह सेखों, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गभरिया और दलजीत सिंह चीमा शामिल हुए।

भूंदड़ ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी मंच पर सभी को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है, लेकिन किसी को भी पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\