देश की खबरें | प्रदूषण एवं अधिक बिजली बिल के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रखेंगे : गुप्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के समक्ष उत्पन्न बिजली के अधिक बिल एवं पर्यावरण जैसी समस्याओं के खिलाफ भाजपा अपना संघर्ष जारी रखेगी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के समक्ष उत्पन्न बिजली के अधिक बिल एवं पर्यावरण जैसी समस्याओं के खिलाफ भाजपा अपना संघर्ष जारी रखेगी ।

इससे पहले गुप्ता ने शनिवार को यहां प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की ।

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: ज्योतिरादित्य सिंधिया का कमलनाथ पर पलटवार, कहा- हां मैं कुत्ता हूं, जनता मेरी मालिक है.

मालवीय नगर प्रखंड प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुये गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला और कहा कि सरकार का बजट 60 हजार करोड़ रुपये का है लेकिन कोई नहीं जानता है कि यह धन कहां खर्च होता है जबकि दिल्ली के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी ​दिल्ली के 32 प्रखंडों में इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया जिन्हें 80 पार्टी नेताओं ने संबोधित किया जिसमें पार्टी की विचाराधारा, सोशल मीडिया का इस्तेमाल और आत्म निर्भर भारत के सिद्धांतों तथा दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुयी ।

यह भी पढ़े | Mumbai: रात में वेब-सीरीज देख रहा था 18 वर्षीय का लड़का, बि‍ल्‍डिंग गिरते देख 75 लोगों की बचाई जान.

गुप्ता ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य सत्ता में आना नहीं बल्कि लोगों की सेवा करना है जैसा कि इसने लॉकडाउन की अवधि में किया जबकि पार्टी सत्ता में भी न हीं थी ।

उन्होंने कहा, ''लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री के आह्वान पर बिना किसी भेद—भाव एवं राजनीति के पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के हर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा की ।''

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अब भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं । इसमें बिजली के बड़ा बिल और बढ़ता प्रदूषण शामिल है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकता इन मुद्दों का समाधान होने तक केजरीवाल सरकार के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंगे ।

रविवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन पार्टी के 100 नेता प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे ।

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि राजधानी के सभी 280 प्रखंडों में 22 नवंबर तक चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\