कंपनी ने बताया कि दो नए कोंटी प्रीमियम ड्राइव स्टोर क्रमश: 800 और 2,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले है।
कंपनी इन नए स्टोर के जरिये हाल में बाजार में उतारी गई अपनी सीसी6, यूसी6 और एएक्स6 टायर श्रृंखला के साथ टायर सेवाओं में आधुनिक प्रौद्योगिकियां और उपकरणों की पेशकश करेगी।
कंपनी ने कहा कि इन स्टोर पर कॉन्टिनेंटल टायरों की व्यापक श्रृंखला के अलावा नवीनतम मशीनरी और प्रौद्योगिकी से लैस वर्कशॉप भी होगी।
कॉन्टिनेंटल इंडिया के पीएलटी प्रभाग में बिक्री एवं विपणन प्रमुख रजनीश कोचगवे ने कहा, ‘‘डीलरों के साथ निकटता से साझेदारी और गुजरात में उपभोक्ताओं के साथ ब्रांड को जोड़ने के लिए हमारे निरंतर प्रयासों के तहत हम दो नए स्टोर शुरू करने पर उत्साहित हैं।’’
उन्होंने कहा कि गुजरात कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। इन नए स्टोर से शहर में कंपनी की पहुंच बढ़ेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY