देश की खबरें | नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण कार्य दिसंबर माह से शुरू होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतम बुद्ध नगर के जेवर में प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण कार्य दिसंबर माह से शुरू होने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा, एक अक्टूबर गौतम बुद्ध नगर के जेवर में प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण कार्य दिसंबर माह से शुरू होने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि प्रस्तावित फिल्म सिटी के निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने आला अधिकारियों के साथ लखनऊ में बैठक की। बैठक के बाद मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फिल्म सिटी के निर्माण की निविदा प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाये और दिसम्बर, 2021 तक इसे विकसित करने का कार्य शुरू किया जाए। साथ ही फिल्म सिटी के निर्माण में सार्वजनिक निजी भागीदारी दिशानिर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये।

सिंह ने कहा कि इससे पूर्व फिल्म सिटी की प्रगति की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि करीब 1000 एकड़ में फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है और अब तक 90 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण हो गया है।

उन्होंने बताया कि फिल्म सिटी का विकास तीन चरणों में किया जायेगा। पहले चरण में 376 एकड़, दूसरे चरण में 298 एकड़ तथा तीसरे चरण में 326 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य होंगे। इनमें 780 एकड़ जमीन फिल्म सिटी व 220 एकड़ जमीन व्यावसायिक कार्यों के लिए उपयोग में लाई जायेगी। बताया जाता है कि यह विश्व की सबसे बड़ी फिल्म सिटी होगी। यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के सेक्टर-21 में बनायी जाने वाली इस फिल्म सिटी को इंफोटेनमेन्ट सिटी कहा जाएगा।

राज्य की इस पहली फिल्म सिटी में सीरियल व फिल्मों की शूटिंग के लिए विशेष स्टूडियो, एनिमेशन, वेब सीरीज, कार्टून, फिल्म, डॉक्यूमेन्ट्री, डिजिटल मीडिया आदि के लिए सभी जरूरी सुविधाएं रहेंगी।

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में औद्योगिक विकास के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार, यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह सहित यमुना विकास प्राधिकरण एवं सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड