देश की खबरें | संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली और मध्य प्रदेश के हिंसा प्रभावित इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बुलडोजर चलाए जाने को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है।

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली और मध्य प्रदेश के हिंसा प्रभावित इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बुलडोजर चलाए जाने को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करना चाहिए।

राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना वाला पृष्ठ और एक बुलडोजर की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह भारत के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है। गरीबों और अल्पसंख्यकों को सरकार प्रायोजित निशाना बनाया गया है। भाजपा को इन सबकी बजाय अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करना चाहिए।’’

इससे पहले, उन्होंने उस खबर को साझा करते हुए देश में कथित तौर पर कोयले की कमी होने का मुद्दा उठाया जिसमें दावा किया गया है कि ऊर्जा संयंत्रों में कोयले का भंडार कम हो गया है।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘आठ साल में बड़ी-बड़ी बातें करने का नतीजा है कि सिर्फ आठ दिनों का कोयला भंडार बचा है।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मोदी जी, मंदी निकट है। बिजली की कटौती से छोटे उद्योग खत्म हो जाएंगे जिससे और रोजगार जाएंगे। नफरत का बुलडोजर रोकिए, ऊर्जा संयंत्रों को शुरू करिये।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\