देश की खबरें | लड़के की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद कॉन्स्टेबल निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक लड़के को कथित तौर पर लाठी से मारते दिख रहे एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 अगस्त सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक लड़के को कथित तौर पर लाठी से मारते दिख रहे एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

घटना गत शनिवार को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर. के. पुरम हुई। इस वीडियो में एक अन्य पुलिस कर्मी भी पास खड़ा नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े | बिहार: शंभुगंज थाना क्षेत्र में स्नान करने गई 4 सहेलियों की नहर में डूबने से मौत, सभी के शव बरामद.

पुलिस ने बताया कि मामले में कॉन्स्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।

वीडियो में रात की ड्यूटी पर तैनात एक कॉन्स्टेबल एक लड़के को डंडे से मारता दिख रहा है और एक अन्य पुलिस कर्मी वहां खड़ा नजर आ रहा है। लड़के की उम्र अभी पता नहीं चल पाई है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बीजेपी को इस बार कम सीटों से करना होगा संतोष.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) देवेंद्र आर्य ने कहा, ‘‘ मामले के बारे में पता चलने पर हमने कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया और मामले में जांच के आदेश दिए हैं।’’

पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित कौशिक को तथ्यान्वेषी जांच करने को कहा गया है और उसके आधार पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\