देश की खबरें | ओडिशा में कान्स्टेबल ने युवती से किया बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक कान्स्टेबल द्वारा एक दिव्यांग युवती से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

जियो

बारीपदा (ओडिशा), पांच जून ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक कान्स्टेबल द्वारा एक दिव्यांग युवती से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

यह अपराध बृहस्पतिवार रात में तब हुआ जब 19 वर्षीय युवती अपने आवास पर अकेले थी।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में 139 मरीजों की मौत: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

युवती की मां जशीपुर में अपने मायके गई थी। उसके पिता भी एक पुलिस कान्स्टेबल हैं और वह बारीपदा में कोविड-19 ड्यूटी पर थे।

पुलिस ने कान्स्टेबल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने फिर केंद्र सरकार पर किया हमला, चार देशों से की तुलना में भारत के लॉकडाउन को बताया विफल.

मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक एस. परमार ने आरोपी कान्स्टेबल को सेवा से निलंबित करने का आदेश दिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता, दोनों की मेडिकल जांच एक सरकारी अस्पताल में करायी गई है।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka T20 Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Winner Prediction: सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना पाएगी टीम इंडिया? मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 में आज होगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स