देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के इटावा में सिपाही की हत्या, संबंधी समेत दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के इटावा में एक सिपाही की कथित तौर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इटावा (उप्र), दो मार्च उत्तर प्रदेश के इटावा में एक सिपाही की कथित तौर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सिपाही मथुरा में तैनात था और शुक्रवार को अपने गांव लौटा था। वहीं हत्या के संबंध में मृतक के ताऊ समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (इटावा) संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौवेपुरा ग्राम में रहने वाले आरोपी दर्शन सिंह ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कथित रूप से फावड़े और चाकू से अपने ही भतीजे अनिल कुमार की हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय अनिल कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था और ड्यूटी से छुट्टी लेकर शुक्रवार को अपने गांव आया हुआ था।

उन्होंने बताया कि सिपाही की हत्या घरेलू विवाद के कारण हुई।

सैफई थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि आरोपी दर्शन सिंह सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके कब्जे से हत्या मे प्रयुक्त फावड़ा और चाकू बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\