देश की खबरें | मुंबई मेट्रो कार शेड के लिए बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की जमीन पर विचार : राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में महाराष्ट्र सरकार के स्वामित्व वाली जमीन पर मेट्रो कार शेड बनाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 18 दिसंबर शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में महाराष्ट्र सरकार के स्वामित्व वाली जमीन पर मेट्रो कार शेड बनाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राउत ने कहा कि विपक्ष को मेट्रो-3 कार शेड (जहां पर मेट्रो ट्रेन खड़ी की जाएगी) के लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है जिसका भविष्य बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अधर में लटक गया है।

भाजपा द्वारा मुंबई मेट्रो कार शेड (डिपो) को बीकेसी स्थानांतरित करने के फैसले को गलत करार देते हुए आलोचना करने संबधी सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार को किसी की सलाह की जरूरत नहीं है।’’

शिवसेना सांसद ने कहा, ‘‘ मीडिया में खबर है कि बीकेसी एक वैकल्पिक स्थान हो सकता है। यह जमीन विचाराधीन है।’’

गौरतलब है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन मार्ग पर एक स्टेशन बीकेसी में प्रस्तावित है जहां कई बड़ी कंपनियों के कार्यालय, बैंक और सरकारी संस्थान हैं।

उल्लेखनीय है कि बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को मुंबई उपनगर जिलाधिकारी द्वारा जारी उस आदेश पर रोक लगा दी थी जिसमें उपनगर कंजुरमार्ग में 102 एकड़ जमीन एकीकृत मेट्रो कार शेड के लिए आवंटित की गई थी।

इससे पहले देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने मुंबई की हरित पट्टी आरे कॉलोनी को मुंबई मेट्रो लाइन संख्या तीन के कार शेड के लिए चुना था। हालांकि, पिछले साल नवंबर में सत्ता में आने के बाद शिवसेना नीत महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) सरकार ने इसे कंजुरमार्ग में स्थांतरित कर दिया था।

इस बीच, भाजपा नेता आशीष शेलार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुंबई मेट्रो कार शेड को बीकेसी स्थानांतरित करने के विचार की आलोचना करते हुए कहा कि वह बुलेट ट्रेन परियोजना को बाधित करना चाहती है।

संवाददाताओं से बातचीत में शेलार ने कहा कि उद्धव ठाकरे नीत सरकार मेट्रो कार शेड बनाने को लेकर गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय द्वारा कंजुरमार्ग में कार शेड बनाने पर रोक लगाने के बाद वापस आरे की जमीन पर जाने के बजाय सरकार अब बुलेट ट्रेन परियोजना को भी बाधित करना चाहती है। यह पूरी तरह से विकास विरोधी रुख है।’’

पूर्व मंत्री शेलार ने मुंबई का विकास कथित तौर पर बाधित करने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी