देश की खबरें | कांग्रेस की यूपीए सरकार का मतलब ‘उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार’ : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की यूपीए (संप्रग) सरकार का मतलब ‘उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार’ है।

जयपुर, 16 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की यूपीए (संप्रग) सरकार का मतलब ‘उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार’ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है।

जयपुर के बीलवा में एक रैली को संबोंधित करते हुए नड्डा ने कहा ‘‘कांग्रेस की यूपीए का मतलब ‘उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार’ है। ऐसा करने में वह शीर्ष पर है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है।’’

राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह यूपीए की सरकार है और यूपीए क्या है... यूपीए में ‘यू’ का मतलब ‘उत्पीड़न’, ‘पी’ का मतलब ‘पक्षपात’ और ‘ए’ का मतलब ‘अत्याचार’ है इसलिए यूपीए की सरकार ‘उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार’ करने वाली है।’’

वह राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा।

राज्य में साल के अंत तक चुनाव प्रस्तावित हैं।

नड्डा ने बटन दबाकर अभियान और एक ‘थीम वीडियो’ जारी किया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध, उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या, सांप्रदायिक दंगे और अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने राज्य सरकार का ‘‘फेल कार्ड’’ भी जारी किया।

भाजपा अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह लोगों को लूटती है और उसने दलितों, आदिवासियों, महिलाओं पर अत्याचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। यह सरकार लूटने वाली सरकार है.. यह सरकार अत्याचार करने वाली सरकार है, यह सरकार कुशासन लाने वाली सरकार है और ऐसी सरकार को जरा भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है और आने वाले नवंबर में आप इसको बाहर का रास्ता दिखायेंगे, इस बात का मुझे पूरा विश्वास है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान बनाना ही गहलोत सरकार का चरित्र है।

नड्डा ने कहा कि ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के जरिये भाजपा दो करोड़ लोगों तक पहुंचेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी