देश की खबरें | कांग्रेस की बंगाल इकाई ने राज्य में ‘द केरल स्टोरी’ पर रोक हटाने के न्यायालय के फैसले का स्वागत किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने संबंधी राज्य सरकार के आदेश को उच्चतम न्यायालय द्वारा हटाए जाने का स्वागत किया है।
कोलकाता, 18 मई कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने संबंधी राज्य सरकार के आदेश को उच्चतम न्यायालय द्वारा हटाए जाने का स्वागत किया है।
शीर्ष न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने फिल्म देखी और पाया कि यह “पूरी तरह से अतिशयोक्तिपूर्ण’ है।
उन्होंने कहा “ फिल्म को प्रतिबंधित करने के बजाय इसमें प्रदर्शित किये गये विषय से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है।”
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि आज के आधुनिक डिजिटल युग में फिल्म को सिनेमाघर में दिखाने पर या इसके प्रदर्शन पर रोक लगाना मुमकिन नहीं है।
बंगाल पहला राज्य था, जिसने इस फिल्म पर रोक लगाई थी।
फिल्म की कहानी केरल की कुछ महिलाओं की है जिनका इस्लाम में धर्मांतरण करा आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) में शामिल किया गया।
इस फिल्म का निर्देशन सुदिप्तो सेन ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में अभिनेत्री अदा शर्मा हैं। यह फिल्म पांच मई को रिलीज़ हुई थी।
चौधरी ने पीटीआई- से कहा, “ उच्चतम न्यायालय का फैसला सर्वोपरि है। हम इसके (फिल्म के) पीछे की मंशा को समझकर इससे (फिल्म से) दूसरे तरीके से निपट सकते थे। ”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)