देश की खबरें | बेबुनियाद बयान जारी कर कांग्रेस के बाजवा हवाई किले बना रहे हैं: मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी के कम से कम 32 विधायकों के संपर्क में होने का दावा करने के लिए मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आलोचना की और कहा, “बाजवा निराधार बयान जारी करके हवाई किले बना रहे हैं।”

चंडीगढ़, 26 सितंबर आम आदमी पार्टी के कम से कम 32 विधायकों के संपर्क में होने का दावा करने के लिए मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आलोचना की और कहा, “बाजवा निराधार बयान जारी करके हवाई किले बना रहे हैं।”

मान ने एक बयान में कहा, “बाजवा के ये कल्पनाशील बयान राज्य के मुख्यमंत्री बनने की उनकी महत्वाकांक्षा से प्रेरित हैं।” उन्होंने बाजवा पर लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को “गिराने” की बात करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, अगर बाजवा इतने साहसी हैं तो उन्हें इस मुद्दे पर अपने (पार्टी) आलाकमान से बात करनी चाहिए।

मान ने कहा, “विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर कल्पना में जी रहे हैं और लोगों को गुमराह करने के लिए आधारहीन और तर्कहीन बयान जारी कर रहे हैं।”

मान ने कांग्रेस नेता पर हमला बोलते हुए ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट भी लिखा। उन्होंने पोस्ट किया “प्रताप बाजवा (भाजपा), आप पंजाब के लोगों द्वारा चुनी गई सरकार के बारे में बोल रहे हैं? मैं जानता हूं कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनने की आपकी इच्छा को मार डाला।”

कांग्रेस नेता बाजवा ने सोमवार को कहा था कि पंजाब पूरी तरह कर्ज में डूब गया है।

बाजवा ने कहा था, “सात-आठ महीने में लोकसभा चुनाव आ रहे हैं। मैं सभी पंजाबियों से अपील करता हूं कि वे राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर हमारा समर्थन करें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सभी 13 सीटों पर हार के बाद आप सरकार दो महीने से ज्यादा नहीं टिकेगी।”

उन्होंने कहा था, “आप सरकार के कम से कम 32 विधायक मेरे संपर्क में हैं। हमारे (कांग्रेस) पास 18 सीटें हैं। कुछ और प्रयासों की जरूरत है और यह किया जायेगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी