देश की खबरें | पेगासस के मुद्दे पर संसद में आक्रामक रुख अपनाए रखेगी कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेगासस जासूसी मामले पर संसद में पिछले कई दिनों से चल रहे गतिरोध के बीच कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि वह मानसून सत्र के दौरान आगे भी इस मुद्दे को लेकर पीछे नहीं हटेगी और चर्चा कराने एवं गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पुरजोर ढंग से करती रहेगी।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई पेगासस जासूसी मामले पर संसद में पिछले कई दिनों से चल रहे गतिरोध के बीच कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि वह मानसून सत्र के दौरान आगे भी इस मुद्दे को लेकर पीछे नहीं हटेगी और चर्चा कराने एवं गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पुरजोर ढंग से करती रहेगी।

सूत्रों के मुताबिक, संसद भवन में पार्टी के संसदीय मामलों के रणनीतिक समूह की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और कुछ अन्य नेता मौजूद थे।

इस बैठक के बाद कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘कांग्रेस पेगासस के मुद्दे से पीछे नहीं हटेगी। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय है। हम अपनी यह मांग उठाना जारी रखेंगे कि इस मुद्दे पर संसद में चर्चा हो और गृह मंत्री इसका जवाब दें।’’

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि सरकार के पास कुछ छिपाने के लिए है, इसलिए वह पेगासस पर चर्चा से भाग रही है।

उन्होंने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने सिर्फ यही पूछा है कि क्या सरकार ने पेगासस को खरीदा या इसका उपयोग किया? इसका उपयोग किस व्यक्ति या संस्था के खिलाफ किया था? सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया।’’

सिंघवी ने आरोप लगाया, ‘‘ सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। वह डरी हुई है, कुछ छिपाना चाहती है।’’

पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। 19 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है।

विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट