देश की खबरें | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ बंगाल, बिहार, तमिलनाडु में प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महंगाई, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की दरों में वृद्धि और बेरोजगारी को लेकर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को पार्टी की पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु इकाई ने भी विरोध-प्रदर्शन किया।

कोलकाता/पटना/चेन्नई, पांच अगस्त महंगाई, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की दरों में वृद्धि और बेरोजगारी को लेकर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को पार्टी की पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु इकाई ने भी विरोध-प्रदर्शन किया।

कांग्रेस की बंगाल इकाई ने कोलकाता में राजभवन के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी काले कपड़ों में नजर आये और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से मामूली झड़प भी हुई।

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

वहीं, बिहार में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं समेत सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम से मार्च की शुरुआत की।

प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मुश्किल से सौ मीटर की दूरी पर रोक दिया।

वहीं, विरोध-प्रदर्शन के तहत तमिलनाडु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन तक मार्च निकालने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के.एस. अलागिरि ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू