देश की खबरें | राहुल की पेशी के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ता रिहा किए गए : दिल्ली पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अधीर रंजन चौधरी, के.सी. वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के 459 कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं करने पर हिरासत में ले लिया। हालांकि, विभिन्न थानों में लगभग 11 घंटे तक हिरासत में रखे जाने के बाद सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 जून दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अधीर रंजन चौधरी, के.सी. वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के 459 कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं करने पर हिरासत में ले लिया। हालांकि, विभिन्न थानों में लगभग 11 घंटे तक हिरासत में रखे जाने के बाद सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं के साथ मारपीट करने और उनके चोटिल होने संबंधी आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी।

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ दिल्ली में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और इस दौरान कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया।

विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उसके कुछ नेताओं के साथ पुलिस ने मारपीट की। कांग्रेस ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना भी साधा।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जब तीन ऊंचे कद के तगड़े पुलिसकर्मी आप से टकराएं तो आप भाग्यशाली हैं कि केवल ‘हेयरलाइन क्रैक’ हुआ! डॉक्टरों ने कहा है कि अगर ‘हेयरलाइन क्रैक’ है तो यह लगभग 10 दिनों में अपने आप ठीक हो जाएगा। मैं ठीक हूं और कल अपने काम पर जाऊंगा।’’

अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए।

विरोध-प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को अकबर रोड, जहां कांग्रेस मुख्यालय स्थित है, क्यू प्वाइंट एपीजे कलाम रोड और मान सिंह रोड से हिरासत में लिया गया तथा उन्हें मंदिर मार्ग, तुगलक रोड और फतेहपुर बेरी थानों में ले जाया गया।

हालांकि, पुलिस ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 100 वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को अकबर रोड और मौलाना आजाद रोड चौराहे से पार्टी मुख्यालय में प्रवेश की अनुमति दी गई थी, जिनकी सूची पहले से उपलब्ध कराई गई थी।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि नयी दिल्ली में हिरासत में लिए गए 459 लोगों में अधीर रंजन चौधरी, के.सी. वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित 11 राज्यसभा सदस्य, विभिन्न राज्यों के पांच विधायक और पार्टी के पदाधिकारी शामिल हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस द्वारा हिरासत में ली गईं कांग्रेस की सभी महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रिहा कर दिया गया है और सीआरपीसी की धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, ‘‘पुलिस कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की शिकायतें मिली हैं। हालांकि, हमारी जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा इस तरह का बल प्रयोग करने की कोई घटना नहीं हुई है। अब तक कोई एमएलसी (मेडिकल जांच) होने का मामला भी सामने नहीं आया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बावजूद इसके अगर हिरासत में लेने के दौरान मारपीट के आरोप लगाए गए हैं तो इसकी गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड