देश की खबरें | कांग्रेस आगामी राज्यसभा चुनाव में राजस्थान में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी : डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को कहा कि पार्टी आगामी राज्यसभा चुनाव में राज्य में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

जयपुर, 20 अगस्त कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को कहा कि पार्टी आगामी राज्यसभा चुनाव में राज्य में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

डोटासरा ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निर्वाचित प्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त में लिप्त है।

डोटासरा ने कहा, "हम उनकी (भाजपा) तरह दलालों पर निर्भर नहीं हैं। भाजपा के पास राज्यसभा उम्मीदवार को चुनने के लिए पूर्ण बहुमत है। हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। हम खरीद-फरोख्त और दलाली में विश्वास नहीं करते। इसलिए भाजपा जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी, वह निर्विरोध निर्वाचित होगा।"

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती समारोह के बाद यहां संवाददाताओं से यह बात कही।

डोटासरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण खतरे में है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग सिर्फ कुर्सी हथियाने के लिए काम कर रहे हैं, और देश में सत्ता हथियाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘‘देश में गृहयुद्ध जैसे हालात हैं और प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं। आज हमारे किसी भी पड़ोसी देश से रिश्ते अच्छे नहीं हैं।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भाजपा ‘एक राज्य एक चुनाव’ और ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का नारा देती है। लेकिन हाल ही में चार में से दो राज्यों में चुनाव घोषित हो गए। प्रदेश की छह विधानसभा सीटों के साथ कई जगहों पर उपचुनाव होने थे। लेकिन पता नहीं ये कब होंगे।’’

उन्होंने केंद्र से आरक्षण पर अपना रुख साफ करने को भी कहा। उन्होंने कहा, ‘‘ आज अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के वर्ग के लोग आक्रोशित हैं, क्योंकि सरकार ने आरक्षण पर अपना रुख साफ नहीं किया है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रुख साफ है कि वह आरक्षण के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने देगी और इसे कमजोर नहीं होने देगी।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और आए दिन दुष्कर्म और हत्याएं हो रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू