देश की खबरें | दक्षिण भारत से भाजपा का सफाया कर कर्नाटक में सरकार बनाएगी कांग्रेस : दिग्विजय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक चुनाव परिणामों से उत्साहित कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस वहां सरकार बनाने जा रही है और भाजपा का दक्षिण भारत में सफाया हो गया है।

अनूपपुर, 13 मई कर्नाटक चुनाव परिणामों से उत्साहित कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस वहां सरकार बनाने जा रही है और भाजपा का दक्षिण भारत में सफाया हो गया है।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक बार फिर कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में अपनी सरकार बनाने जा रही है। भाजपा का दक्षिण भारत से सफाया हो गया है।’’

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके सिंह ने कहा कि प्रदेश में साल के अंत में होने वाले चुनावों के बाद मध्य भारत से भी भाजपा का सफाया हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बार हम मप्र विधानसभा चुनाव में इतने बड़े बहुमत के साथ आने जा रहे हैं कि इसमें हेरफेर (सरकार को गिराने) की कोई गुंजाइश नहीं होगी।’’

प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु स्थिति बनी थी और 230 सीटों में से 114 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़े दल के रुप में सामने आई जबकि भाजपा ने 109 सीटों पर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनाई लेकिन मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार कई विधायकों के भाजपा में चले जाने के बाद कांग्रेस सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\