देश की खबरें | भाजपा के राष्ट्रवाद के खिलाफ मुहिम चलाएगी कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अगस्त क्रांति के जोड़कर प्रदेश भर में भाजपा के राष्ट्रवाद की कथित असलियत 'उजागर' करने के लिए आगामी 20 अगस्त तक 'आजादी मेरा अभिमान' नाम से एक मुहिम चलाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, नौ अगस्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस अगस्त क्रांति के जोड़कर प्रदेश भर में भाजपा के राष्ट्रवाद की कथित असलियत 'उजागर' करने के लिए आगामी 20 अगस्त तक 'आजादी मेरा अभिमान' नाम से एक मुहिम चलाएगी।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने रविवार को बताया कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए आठ अगस्त 1942 को अगस्त क्रांति का ऐलान किया था। कांग्रेस ने अंग्रेजों की ही तरह तानाशाही पर उतारू भाजपा के फर्जी राष्ट्रवाद का भंडाफोड़ करने के लिए रविवार को आजादी मेरा अभिमान नामक मुहिम शुरू की है, जो 20 अगस्त तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़े | कोरोना के जम्मू-कश्मीर में 507 नए मरीज पाए गए: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि भाजपा ने जनता के मुद्दों से मुंह चुराने के लिए आवाम को सांप्रदायिकता और फर्जी राष्ट्रवाद में उलझाने का कुचक्र रचा है। इसका भंडाफोड़ करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मुहिम के तहत गांव-गांव जाकर आजादी की लड़ाई के नायकों के बारे में बताएंगे और लोगों को भाजपा की साजिशों के प्रति सचेत करेंगे।

कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम होगा। अगले दिन पार्टी नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भर में स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनका या उनके परिवार का सम्मान करेंगे।

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi interacts with BJP workers of Andaman and Nicobar: पीएम मोदी ने कहा- नए भारत के विकास के लिए, पूरे देश को प्रगति करने की आवश्यकता है.

आगामी 12 अगस्त को कांग्रेस के सभी जिला कार्यालयों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आजादी की लड़ाई की फोटो प्रदर्शनी और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के फोटो कट आउट के साथ सेल्फी का कार्यक्रम होगा। आगामी 14 अगस्त को प्रदेश भर में 'झंडा ऊंचा रहे हमारा' प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा हर चुनाव में नफरत के एजेंडे को लेकर आगे बढ़ती है और अपने फर्जी राष्ट्रवाद के जरिए समाज में जहर घोल रही है। देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भाजपा के एजेंडे की असलियत सबके सामने लाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को पूरे दम से लड़ेगी और भाजपा के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\