देश की खबरें | कांग्रेस का लोकतंत्र पर बात करना क्षोभपूर्ण : निर्मला सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘सत्ता की भूखी’’ कांग्रेस सरकार ने 45 वर्ष पहले आज ही के दिन लोगों से उनके अधिकार छीन लिए थे और आज लोकतंत्र की बात करने की कांग्रेस की हिम्मत क्षोभपूर्ण है।

चेन्नई, 25 जून भाजपा नेता एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘सत्ता की भूखी’’ कांग्रेस सरकार ने 45 वर्ष पहले आज ही के दिन लोगों से उनके अधिकार छीन लिए थे और आज लोकतंत्र की बात करने की कांग्रेस की हिम्मत क्षोभपूर्ण है।

मंत्री ने 25 जून 1975 को लगे आपातकाल को याद करते हुए कहा कि यह ‘‘सत्ता की भूखी कांग्रेस पार्टी’’ द्वारा लागू किया गया था और उसने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र के आगे एक बड़ी चुनौती उत्पन्न की थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने परीक्षाएं आयोजित करने में जताई असमर्थता, SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को किया सूचित: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आपातकाल 21 मार्च 1977 तक चला था।

भाजपा की तमिलनाडु पार्टी इकाई के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन रैली में संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा, ‘‘लोगों के अधिकार पूरी तरह छीन लिए गए। कांग्रेस पार्टी ने ऐसा क्यों किया? यह सत्ता की लालसा थी। कानून तोड़ा गया और आपातकाल की घोषणा की गई।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली में आर्थिक तंगी से जूझ रही एक हजार मंदिरों की 'विश्व हिंदू परिषद' कर रही हैं मदद.

उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान अनेक अत्याचार किए गए और विपक्ष के कई बड़े नेताओं को जेल में डाला गया। दिवंगत मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार बर्खास्त कर दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक नेता मेयर चिट्टीबाबू जेल में यातनाएं नहीं झेल पाए और और उन्होंने दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज लोकतंत्र की बात करने की कांग्रेस की हिम्मत क्षोभ पूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि द्रमुक ने भी बाद में कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया।

उन्होंने पूछा, ‘‘ द्रमुक को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाने का क्या अधिकार है?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\