देश की खबरें | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की वक्फ संशोधन विधेयक की आलोचना, सरकार पर विपक्ष की उपेक्षा का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित करने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार की आलोचना की और इसे विपक्ष की बात सुने बगैर जल्दबाजी में लिया गया फैसला करार दिया।

वाराणसी (उप्र), तीन अप्रैल कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित करने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार की आलोचना की और इसे विपक्ष की बात सुने बगैर जल्दबाजी में लिया गया फैसला करार दिया।

राय ने सरकार पर मनमाने तरीके से काम करने और जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।

वक्फ (संशोधन) विधेयक बुधवार को लोकसभा में पारित हुआ और बृहस्पतिवार को राज्यसभा में पेश किया गया।

राय ने कहा, ‘‘वक्फ विधेयक जल्दबाजी में लाया गया। सरकार ने विपक्ष की बात नहीं सुनी। जो चाहा, वह किया। सरकार ने लोगों को गुमराह करने के लिए वादे किये लेकिन उनमें से कोई भी पूरा नहीं किया गया।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए राय ने कहा, ‘‘भाजपा के पास बहुमत है और वह जो चाहे कर रही है। चाहे वह नोटबंदी हो, जीएसटी हो या वक्फ विधेयक, सरकार लोगों की चिंताओं की अनदेखी करते हुए एकतरफा फैसले ले रही है।’’

राय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उस टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके अपने घर से ही होता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘भाजपा में केवल अपने नेताओं की चापलूसी करने वालों को ही बढ़ावा दिया जाता है, जबकि मेहनती और योग्य कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया जाता है। असली कार्यकर्ता घर पर ही पकौड़े बनाते रह जाते हैं।’’

राय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की वाराणसी यात्रा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि वह प्रयागराज में महाकुंभ में क्यों नहीं गए?

उन्होंने कहा, ‘‘भागवत हिंदुत्व और सनातन धर्म की बात करते हैं, फिर भी वह सनातन धर्म के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ में नहीं गए। इससे उन लोगों पर गंभीर सवाल उठते हैं जो हिंदुत्व के अलमबरदार होने का दावा करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू