देश की खबरें | ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने शुरू किया आंदोलन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी तथा पार्टी की अलग अलग शाखाओं ने बुधवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया ।

पुडुचेरी, सात जुलाई पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी तथा पार्टी की अलग अलग शाखाओं ने बुधवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया ।

नारायणसामी साइकिल से एक प्रेट्रोल पंप पर पहुंचे जहां यह प्रदर्शन आयोजित किया गया था ।

पुडुचेरी के एकमात्र सांसद वी वैद्यलिंगम भी प्रदर्शनकारियों में शामिल थे ।

प्रदर्शनकारी चाहते थे कि सरकार ईंधन की कीमतों में हुयी बढ़ोत्तरी को वापस ले क्योंकि कीमतों में हुयी इस वृद्धि से लोग प्रभावित हो रहे हैं जो जो पहले से कोविड-19 महामारी की त्रासदी झेल रहे हैं ।

प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप पर कीमतों में बढोत्तरी के खिलाफ लोगों से हस्ताक्षर करवाये और इस मूल्य वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी की ।

ईस्ट कॉस्ट रोड पर एक पेट्रोल पंप पर कांग्रेस के कुछ नेताओं एवं कर्मचारियों के बीच झड़प हो गयी जिससे तनाव व्याप्त हो गया ।

कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों से हस्ताक्षर करवा रहे थे जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया । बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)