देश की खबरें | ‘पेसीएम’ अभियान के लिए लोगों से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं इसकी कर्नाटक इकाई के प्रभारी अरुण सिंह ने ‘पेसीएम’ अभियान के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि यह बसवराज बोम्मई का अपमान है, जो ‘‘आमजन के मुख्यमंत्री’’ हैं।

बेंगलुरु, 28 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं इसकी कर्नाटक इकाई के प्रभारी अरुण सिंह ने ‘पेसीएम’ अभियान के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि यह बसवराज बोम्मई का अपमान है, जो ‘‘आमजन के मुख्यमंत्री’’ हैं।

सिंह ने मांग की कि कांग्रेस को इसके लिए राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने ‘पेसीएम’ अभियान से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह कांग्रेस की संकीर्ण सोच है। हमारे मुख्यमंत्री बोम्मई किसानों के लिए काम कर रहे हैं, वह उनके खातों में धन डाल रहे हैं, उन्होंने उनके बच्चों को छात्रवृत्ति दी है और एससी/एसटी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) को विशेष पैकेज दिए हैं। वह एक आम आदमी हैं और आमजन के लिए काम कर रहे हैं।’’

सिंह ने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री के खिलाफ कमीशन लेने का झूठा आरोप लगाकर और निचले स्तर पर जा रही है तथा यह एक तरह से आम आदमी और कर्नाटक का अपमान है।

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के लोग, कर्नाटक का आम आदमी अपने आम मुख्यमंत्री के ऐसे अपमान के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगा... राज्य के लोग उन्हें निश्चित ही उचित जवाब देंगे।’’

‘पेसीएम’ अभियान के जरिए भ्रष्टाचार के मामले में सरकार को निशाना बनाया जा रहा है। कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ ने 40 प्रतिशत कमीशन लिए जाने के आरोप लगाए हैं।

इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में क्यूआर कोड के साथ बोम्मई के चेहरे वाले पोस्टर चिपकाए गए थे। इसमें सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार सहित कई कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया था।

सिंह ने पंजाब और गोवा में कांग्रेस के ‘‘पतन’’ और अब राजस्थान में पार्टी के भीतर दरार की ओर इशारा करते हुए कहा कि आगामी दिनों में कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्धरमैया के बीच भी इसी तरह की दरार सामने आएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ऐसे समय में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं, जब कांग्रेस ‘तोड़ो’ और कांग्रेस ‘छोड़ो’ जारी है। कर्नाटक में भी ऐसा ही होगा।’’

सिंह ने आरेाप लगाया कि कांग्रेस साजिश और भ्रष्टाचार का पर्याय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ‘‘नेताविहीन’’ दल है और यही कारण है कि पूरे देश से उसका सफाया हो गया है तथा अगले साल विधानसभा चुनावों में इस दल का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा 150 सीटों के साथ सत्ता में वापस आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\