देश की खबरें | कांग्रेस ने हर विभाग में भर्तियों में घोटाले किये: सोनोवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कांग्रेस पर हर विभाग में भर्ती में घोटाला शुरू करने और राज्य सरकार की आलोचना करके अपने ‘कुकृत्यों’ को छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, छह अक्टूबर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कांग्रेस पर हर विभाग में भर्ती में घोटाला शुरू करने और राज्य सरकार की आलोचना करके अपने ‘कुकृत्यों’ को छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने सोमवार को माजुली में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस को दूसरों के दोष खोजने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि वह खुद भ्रष्टाचार और अनैतिक आचरण की जनक है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पंपोर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए CRPF के दो जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, 3 जख्मी जवानों की हालत स्थिर: 6 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोनोवाल ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान, इस सरकार(भाजपा नेतृत्व वाली) ने राज्य के 80,000 युवाओं को योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से नियमित और संविदात्मक नौकरियां दी हैं।

उन्होंने कहा कि असम में भ्रष्टाचार के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है, और सरकार दोषी पाए जाने पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को भी सलाखों के पीछे डालने में संकोच नहीं करती।

यह भी पढ़े | Earthquake in Ladakh: लद्दाख में सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई तीव्रता.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में असम पुलिस उप निरीक्षक भर्ती के संबंध में राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया था जिसे विसंगतियों के सामने आने पर रद्द कर दिया गया।

सोनोवाल ने कहा कि “कांग्रेस ने गरीब बच्चों का खाना छीनने में भी संकोच नहीं किया” क्योंकि कांग्रेस के शासन में ही “समाज कल्याण विभाग में घोटाले, फर्जी लाभार्थियों के नाम पर राशन कार्ड, इंदिरा आवास योजना के तहत घरों के आवंटन आदि हुए।”

सोनोवाल ने कहा, “कांग्रेस बिना किसी आधार के राज्य सरकार की हर कार्रवाई की आलोचना करके अपने कुकृत्यों को ढकने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोगों को इस तरह की कुटिल रणनीतियों से गुमराह नहीं किया जा सकता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\