देश की खबरें | कांग्रेस ने सिद्धरमैया और शिवकुमार का वीडियो जारी किया, जुगलबंदी दिखाने की कोशिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पद के अपने दोनों प्रबल दावेदारों सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार का वीडियो जारी किया, जिसमें दोनों के बीच बेहतरीन जुगलबंदी होने का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

नयी दिल्ली, आठ मई कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पद के अपने दोनों प्रबल दावेदारों सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार का वीडियो जारी किया, जिसमें दोनों के बीच बेहतरीन जुगलबंदी होने का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

पार्टी ने दो दिनों के भीतर यह वीडियो दो हिस्सों में जारी किया है। सोमवार को वीडियो का दूसरा हिस्सा जारी किया। इसमें दोनों नेता कांग्रेस के चुनावी अभियान के बारे में बातें करते देखे जा सकते हैं।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ट्विटर हैंडल से जारी वीडियो में सिद्धरमैया और शिवकुमार ने इस चुनाव में कांग्रेस की संभावना को लेकर चर्चा की और कहा कि पार्टी को उसके द्वारा जनता को दी गई ‘गारंटी’ के आधार पर बहुमत मिलेगा।

इसमें शिवकुमार पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से कहते हैं, ‘‘हमारे घोषणात्र में जिस एक महत्वपूर्ण मुद्दे का उल्लेख किया गया है, वो रोजगार सृजन का है।’’

दोनों नेताओं ने ‘इंदिरा कैंटीन’ का भी उल्लेख किया। सिद्धरमैया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ‘इंदिरा कैंटीन’ को फिर से शुरू किया जाएगा।

शिवकुमार ने वीडियो में कहा कि कांग्रेस को कम से कम 141 सीटें मिलेंगी।

सिद्धरमैया और शिवकुमार दोनों कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

शिवकुमार ने शनिवार को ‘पीटीआई-’ को दिए साक्षात्कार में कहा था कि फिलहाल उनका प्रयास पार्टी की जीत सुनिश्चित करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\