देश की खबरें | भाजपा से ‘मिलीभगत’ संबंधी मुख्यमंत्री विजयन के आरोप को कांग्रेस ने खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा पार्टी पर भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ के लगाए गए आरोप को शनिवार को ''चुटकुला'' करार देते हुए कहा कि वाम नेता के इस ‘दुष्प्रचार’ पर कोई बच्चा भी विश्वास नहीं करेगा।

कोट्टायम, 26 अगस्त कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा पार्टी पर भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ के लगाए गए आरोप को शनिवार को ''चुटकुला'' करार देते हुए कहा कि वाम नेता के इस ‘दुष्प्रचार’ पर कोई बच्चा भी विश्वास नहीं करेगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पूछा कि कांग्रेस कैसे भाजपा और उसकी सरकार से कोई समझौता कर सकती है जबकि वह उसके नेता राहुल गांधी के कथित राजनीतिक उत्पीड़न में लिप्त है।

यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई के प्रति प्रतिबद्ध है।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘केरल के मुख्यमंत्री का आरोप सिर्फ एक चुटकुला है। इस देश का एक बच्चा भी पिछले छह महीनों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हमारे नेता को संसद से बाहर रखने के किये गए प्रयासों के बारे में जानता है। हम ऐसी किसी पार्टी से कैसे समझौता कर सकते हैं?’’

हाल ही में यहां पुथुपल्ली में जन सभाओं को संबोधित करते हुए विजयन ने कांग्रेस पर भाजपा के साथ आंतरिक मिलीभगत का आरोप लगाया था। पुथुपल्ली में पांच सितंबर को विधानसभा उपचुनाव होना है।

उन्होंने विजयन से स्पष्ट करने को कहा कि अगर भाजपा और केंद्र सरकार से कांग्रेस मुकाबला नहीं कर रही है तो फिर उनका मुकाबला कौन कर रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘क्या विजयन वह व्यक्ति हैं जो भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं? अगर वह उनके खिलाफ लड़ते, तो वह केरल के मुख्यमंत्री नहीं बने रहते।’’

वेणुगोपाल ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को एक ऐसी पार्टी करार दिया जिसका वजूद केवल दक्षिण के एक राज्य में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू