देश की खबरें | महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, गिरफ्तारी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ शुक्रवार को जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी।

जयपुर, पांच अगस्त राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ शुक्रवार को जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी।

कांग्रेस के आह्वान पर पार्टी शासित राज्यों में आज इसी तरह के प्रदर्शनों का आयोजन किया गया है।

जयपुर में राज्यस्तरीय धरने को संबोधित करते हुए डोटासरा ने केन्द्र सरकार पर लोगों का जीवन दयनीय बनाने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया।

डोटासरा ने कहा, ‘‘आसमान छूती महंगाई, बढती बेरोजगारी देश के ज्वलंत मुद्दे हैं लेकिन मोदी सरकार इस पर कोई चर्चा नहीं चाहती। सरकार सिर्फ इन असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।’’

सिविल लाईंस रेलवे क्रॉसिंग के पास धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सरकार विपक्ष की आवाज को चुप करना चाहती है इसलिये कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय जैसी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार कितनी भी कोशिश करले कांग्रेस और जनता की आवाज को नहीं दबा सकती।’’

धरने के बाद डोटासरा, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और महेश जोशी सहित अन्य नेताओं ने गिरफ्तारी दी। उन्हें विद्याधर नगर थाने ले जाया गया।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन किये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\