देश की खबरें | कांग्रेस ने मंडल आयोग की सिफारिशों का विरोध किया, जाति जनगणना के खिलाफ है: अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने मंडल आयोग की सिफारिशें लागू नहीं कीं और जाति जनगणना का विरोध किया है।

भोपाल, नौ नवंबर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने मंडल आयोग की सिफारिशें लागू नहीं कीं और जाति जनगणना का विरोध किया है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर के राजनगर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी अब चुनावों को ध्यान में रखते हुए जाति जनगणना के बारे में बात कर रही हैं।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होंगे।

अखिलेश ने कहा, ‘‘कांग्रेस, जिसने कभी सामाजिक न्याय की बात नहीं की, आज ऐसा कर रही है। मंडल आयोग की सिफारिशें किसने रोकीं? कांग्रेस ने। जाति जनगणना किसने रोकी? कांग्रेस ने।’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सपा का मानना है कि सामाजिक न्याय तभी मिलेगा जब जाति जनगणना होगी और सभी को उनकी आबादी के अनुपात में अधिकार और सम्मान मिलेगा। तभी बाबासाहेब आंबेडकर का सपना पूरा होगा।’’

मध्य प्रदेश पर कर्ज के बोझ के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार के बावजूद राज्य की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कई वर्षों से सत्ता में रही भाजपा राज्य की अनिश्चित आर्थिक स्थिति के लिए जिम्मेदार है।

सपा प्रमुख ने कहा कि हालांकि, गरीबों को सुविधाएं देने के लिए अगर कर्ज लेना पड़े तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए।

विधानसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, यादव ने कहा कि नीतीश ने माफी मांग ली है और इसलिए अब इस पर चर्चा नहीं करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी