ताजा खबरें | कांग्रेस सांसद ने बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने संबंधी अधिसूचना वापस लेने की मांग लोकसभा में उठाई

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र 50 किलोमीटर तक बढ़ाए जाने संबंधी अधिसूचना वापस लिया जाए क्योंकि यह देश के ‘संघीय ढांचे पर हमला’ है।

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र 50 किलोमीटर तक बढ़ाए जाने संबंधी अधिसूचना वापस लिया जाए क्योंकि यह देश के ‘संघीय ढांचे पर हमला’ है।

उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया।

पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य तिवारी ने कहा, ‘‘11 अक्टूबर, 2021 को केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। यह बीएसएफ से संबंधित कानून के विरूद्ध है। पंजाब भौगोलिक दृष्टि से एक छोटा राज्य है। ऐसे में हम जब 50 किलोमीटर की बात करते हैं तो फिर आधा पंजाब इसके दायरे में आ जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह अधिसूचना संघीय ढांचे पर हमला है। इसे वापस लिया जाना चाहिए।’’

भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली में अनुबंधित शिक्षकों को नियमित करने की मांग से जुड़ा विषय सदन में मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए।

भाजपा सदस्य संघमित्रा मौर्य, संतोष कुमार, दीया कुमारी और कुछ अन्य सदस्यों ने अलग-अलग मुद्दे उठाए।

हक हक वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\