देश की खबरें | कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम कोरोना से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कार्ति चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने खुद को अपने घर पर पृथक कर लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कार्ति चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने खुद को अपने घर पर पृथक कर लिया है।

उन्होंने हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले पर गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा- मुंबई पुलिस सही दिशा में कर रही है जांच: 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कार्ति ने ट्वीट किया, ‘‘जांच में मैं कोविड से संक्रमित पाया गया हूं। मेरे अंदर इसके मामूली लक्षण हैं और चिकित्सा परामर्श के अनुसार में अपने घर पर पृथक-वास में हूं।’’

कांग्रेस ने नेता कहा, ‘‘ मैं उन सभी लोगों से चिकित्सा प्रोटोकॉल का अनुसरण करने का आग्रह करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं।’’

यह भी पढ़े | श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में प्रादेशिक सेना का जवान लापता, कुलगाम जिले में मिली जली हुई वाहन.

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के एक दिन में 52,972 मामले सामने आने के बाद सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11.86 लाख से ऊपर हो गई है।

इससे महज एक दिन पहले ही देश में संक्रमण के मामलों ने 17 लाख का आंकड़ा पार किया था।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कोविड-19 की जांच भी दो करोड़ का आंकड़ा पार गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\