देश की खबरें | कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों से ‘करीबी संबंध’ का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर असम सहित अन्य जगहों पर आतंकवादी गतिविधियों में पकड़े गए लोगों से ‘करीबी संबंध’ रखने का आरोप लगाया।

गुवाहाटी, नौ जुलाई कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर असम सहित अन्य जगहों पर आतंकवादी गतिविधियों में पकड़े गए लोगों से ‘करीबी संबंध’ रखने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा भारतीयों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है, वहीं इस तरह के व्यक्तियों के साथ उसके संबंध ने कांग्रेस को भाजपा पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित किया है। रंजन ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस आतंकवाद जैसे गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति करने में विश्वास नहीं करती है।’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘भाजपा और आतंकी गतिविधियों में पकड़े गए व्यक्तियों के बीच घनिष्ठ संबंधों के कई खुलासे ने हमें सत्तारूढ़ पार्टी से कुछ सीधे सवाल पूछने पर मजबूर किया, जो भारतीयों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है।’’

उन्होंने कहा कि उग्रवादी से नेता बने निरंजन होजई वर्तमान में राज्य में भाजपा के नेता हैं। होजई को 2017 में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अदालत ने उग्रवादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए सरकारी धन के हेर-फेर से संबंधित एक मामले में दोषी ठहराया था।

रंजन ने कहा कि ऐसे कई व्यक्ति हैं जो भाजपा से जुड़े हैं, जिनमें सबसे हालिया उदाहरण भाजपा कार्यकर्ता मोहम्मद रियाज अख्तरी है, जो उदयपुर में कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों में से एक है। उन्होंने दावा किया, ‘‘अख्तरी एक वरिष्ठ स्थानीय नेता की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुआ था।’’

उन्होंने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी तालिब हुसैन शाह, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था, वह जम्मू-कश्मीर में भाजपा का पदाधिकारी था। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि गिरफ्तारी के वक्त वह अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश रच रहा था।

रंजन ने कहा, ‘‘2017 में मध्य प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने भाजपा आईटी सेल के सदस्य ध्रुव सक्सेना को 10 सहयोगियों के साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) निदेशालय के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जासूसी में मदद के लिए आईएसआई ने एक अवैध टेलीफोन एक्सचेंज स्थापित किया था।’’

उन्होंने कहा कि इसके दो साल बाद मध्य प्रदेश के बजरंग दल के नेता बलराम सिंह को आतंकी गतिविधियों के वित्त पोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर मसूद अजहर के सहयोगी मोहम्मद फारूक खान को श्रीनगर नगर निकाय का चुनाव लड़ने के लिए जानबूझकर टिकट देने का भी आरोप लगाया।

उनका इशारा खूंखार आतंकवादी मसूद अजहर की ओर था, जिसे 1999 में कंधार अपहरण के दौरान भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने रिहा किया था। अजहर ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन की स्थापना की थी, जो 2001 के संसद हमले के लिए जिम्मेदार था।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जैश ने 2019 के पुलवामा हमले की भी साजिश रची थी, जिसमें आरडीएक्स सहित 200 किलोग्राम शक्तिशाली विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। कई सुरक्षा घेरे को पार कर किए गए इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 44 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा की जांच क्यों नहीं हुई, यह एक रहस्य बना हुआ है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\