देश की खबरें | कांग्रेस विधायक के पुत्र ने अपने पिता की टीम पर लगाया धमकी देने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह के पुत्र ने अपने पिता की टीम पर धमकाने का आरोप लगाया है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बगावत करने पर विश्वेन्द्र सिंह को पर्यटन मंत्री के पद से हटा दिया गया था।

जयपुर, 19 अगस्त कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह के पुत्र ने अपने पिता की टीम पर धमकाने का आरोप लगाया है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बगावत करने पर विश्वेन्द्र सिंह को पर्यटन मंत्री के पद से हटा दिया गया था।

कांग्रेस विधायक के पुत्र अनिरूद्ध सिंह ने बृहस्पतिवार को भरतपुर पुलिस अधीक्षक को दी गई एक शिकायत में डीग-कुम्हेर (भरतपुर) से विधायक अपने पिता विश्वेन्द्र सिंह की ‘कोर टीम’ पर लगातार धमकाने का आरोप लगाया। सिंह ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘धमकियां बहुत गंभीर प्रकृति की हैं...वे मुझे और मेरा साथ देने वाले लोगों को सभी प्रकार की शारीरिक चोट पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं।’’

भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत में लगाये गये आरोपों की जांच की जा रही है। मामला दर्ज करने के बारे में निर्णय जांच में पाये गये तथ्यों के आधार पर लिया जायेगा।’’

कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह से इस बारे में टिप्पणी के लिये सम्पर्क नहीं हो सका क्योंकि उन्होंने फोन किये जाने पर फोन नहीं उठाया।

इससे पूर्व अनिरूद्ध ने अपने पिता के खिलाफ ट्वीट किये थे। विश्वेन्द्र सिंह उन 19 विधायकों में शामिल थे जिन्होंने पिछले वर्ष जुलाई में गहलोत के नेतृत्व से बगावत की थी जिसके चलते राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था।

सिंह उस समय पर्यटन मंत्री थे और उन्हें और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और तत्कालीन नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी