देश की खबरें | कांग्रेस विधायकों ने कर्नाटक विधानसभा में छह मंत्रियों से प्रश्न पूछने से किया इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने मंगलवार को कहा कि वे उन मंत्रियों से प्रश्न नहीं पूछेंगे जिन्होंने उन्हें अनैतिक बताने वाली मानहानिकारक सामग्री के प्रसारण/प्रकाशन पर रोक हासिल कर रखी है।

बेंगलुरु, 16 मार्च कर्नाटक में विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने मंगलवार को कहा कि वे उन मंत्रियों से प्रश्न नहीं पूछेंगे जिन्होंने उन्हें अनैतिक बताने वाली मानहानिकारक सामग्री के प्रसारण/प्रकाशन पर रोक हासिल कर रखी है।

कांग्रेस के कम से कम दो विधायकों-- हुविना हदगली के पी अी परमेश्वर नाईक और वरूणा के यतींद्र सिद्धारमैया ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान युवा सशक्तिकरण, खेल, नियोजन तथा कार्यक्रम निगरानी एवं सांख्यिकी मंत्री नारायण गौड़ा से सवाल पूछने से इनकार कर दिया। यह भी तब हुआ जब गौड़ा सदन में मौजूद थे और प्रश्नों का उत्तर देने के लिए तैयार थे।

गौड़ा उन छह मंत्रियों में हैं जिन्होंने मीडिया संगठनों द्वारा उनके विरूद्ध किसी भी मानहानिकारक या अपुष्ट खबरों/खबर सामग्री के प्रकाशन/प्रसारण पर इस महीने के प्रारंभ में अदालत से स्थगन हासिल की थी।

अन्य मंत्री श्रम मंत्री शिवराम हेब्बार, कृषि मंत्री बी सी पाटिल, सहकारिता मंत्री एस टी सोमशेखर, स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और शहरी विकास मंत्री भायरथी बासवराज हैं।

इन मंत्रियों ने यह कदम तब उठाया था जब उनके सहयोगी रमेश जारकिहोली ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच इस माह के प्रारंभ में मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था। इस संबंध में एक कथित वीडियो सामने आया था। मंत्री ने आरोप को ‘फर्जी’ करार दिया था।

पिछले सप्ताह अन्य कांग्रेस विधायक चामराजनगर के पुत्तरंगा शेट्टी ने विधानसभा में गौड़ा से सवाल पूछने से इनकार कर दिया और कहा था कि मंत्री को (प्रश्न का उत्तर देने का) ‘नैतिक अधिकार’ नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड