देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कांग्रेस विधायक काजी अब्दुर रहीम तृणमूल कांग्रेस में शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बदुरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अपने समर्थकों के साथ शनिवार को यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये ।
कोलकाता, सात नवंबर पश्चिम बंगाल के बदुरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अपने समर्थकों के साथ शनिवार को यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये ।
बदुरिया के विधायक काजी अब्दुर रहीम ने यहां तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली । इस दौरान वहां वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हाकीम और पार्थ चटर्जी मौजूद थे ।
यह भी पढ़े | Earthquake In Gujarat: गुजरात के भरुच में महसूस किये गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2 मापी गई.
रहीम ने इस मौके पर कहा, ‘‘मैने यह महसूस कि भाजपा के खिलाफ संघर्ष में दीदी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) ही उम्मीद की एकमात्र किरण है । इसलिये मैं उनका हाथ मजबूत करने के लिये तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं ।’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज चक्रबर्ती ने कहा कि कांग्रेस और भाकपा के विधायकों को तृणमूल कांग्रेस में शामिल कराने से सत्तारूढ़ दल की यह मंशा झलकती है कि वह राज्य में धर्म निरपेक्ष ताकतों को कमजोर करना चाहती है।
यह भी पढ़े | ISRO के नाम एक और कीर्तिमान, श्रीहरिकोटा से PSLV-C49 की सफल लॉन्चिंग- देखें विडियो.
कांग्रेस ने 2016 में हुये विधानसभा चुनावों में 44 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन अब तक पार्टी के 18 विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं ।
रहीम के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष मौमिता बसु चक्रबर्ती एवं कुछ अवकाश प्राप्त नौकरशाह भी पार्टी में शामिल हुये ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)