देश की खबरें | भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस विधायक मलिंगा हारे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा चुनाव हार गए हैं। बाड़ी विधानसभा सीट पर मलिंगा को बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जसवंत सिंह गुर्जर से 27424 मतों के अंतर से पराजित किया ।
जयपुर, तीन दिसंबर भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा चुनाव हार गए हैं। बाड़ी विधानसभा सीट पर मलिंगा को बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जसवंत सिंह गुर्जर से 27424 मतों के अंतर से पराजित किया ।
गुर्जर को 106060 मत प्राप्त हुये और उन्हें विजेता घोषित किया गया।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस द्वारा बाड़ी सीट के लिए टिकट की घोषणा किए जाने से कुछ समय पहले ही मलिंगा बीजेपी में शामिल हो गये थे । पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था।
मलिंगा पर बाड़ी में बिजली विभाग के एक दलित इंजीनियर की पिटाई करने का आरोप है जो एक साल से बिस्तर पर है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के विभिन्न नेताओं एवं दलित संगठनों ने मलिंगा को टिकट देने की आलोचना की थी।
इसी तरह कांग्रेस की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा भी भाजपा में शामिल होकर नागौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। ज्योति कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा से 13970 वोटों से पीछे चल रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)