देश की खबरें | अमरिंदर सिंह को कांग्रेस ने ‘बलि का बकरा’ बनाया: ढींडसा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिअद (संयुक्त) के नेता परमिंदर सिंह ढींडसा ने शनिवार को कहा कि चुनावी वादे पूरे नहीं होने के आरोपों से पार्टी को बचाने के लिए कांग्रेस ने उन्हें ‘‘बलि का बकरा’’ बनाया है।
होशियारपुर, 18 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिअद (संयुक्त) के नेता परमिंदर सिंह ढींडसा ने शनिवार को कहा कि चुनावी वादे पूरे नहीं होने के आरोपों से पार्टी को बचाने के लिए कांग्रेस ने उन्हें ‘‘बलि का बकरा’’ बनाया है।
कांग्रेस की प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह के बीच अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
ढींडसा ने कहा कि सारा नाटक अमरिंदर सिंह पर वादे पूरे न करने का दोष मढ़ने के लिए था। विधायक ने कहा कि वादों को पूरा न करने के आरोपों से पार्टी को बचाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने अमरिंदर सिंह को ‘‘बलि का बकरा’’ बनाया है।
ढींडसा ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोग कांग्रेस के गलत कामों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उसके झांसे में नहीं आएंगे।
उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने अपने सिद्धांतों को छोड़ दिया और यह केवल बादल परिवार की पार्टी बनकर रह गया है। उन्होंने इसके बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन को ‘‘अवसरवादी’’ करार दिया।
ढींडसा ने कहा कि शिअद (संयुक्त) राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)