देश की खबरें | कांग्रेस नेतृत्व ने हरियाणा के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ तैयारियों एवं रणनीति को लेकर चर्चा की।

नयी दिल्ली, 26 जून कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ तैयारियों एवं रणनीति को लेकर चर्चा की।

पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और कई अन्य नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हरियाणा के किसानों और नौजवानों को भाजपा ने धोखा दिया है। कांग्रेस पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसदों व हर एक कांग्रेस कार्यकर्त्ता को बहुत-बहुत बधाई। आने वाले चुनाव में हमें सभी छत्तीस बिरादरी के लोगों का विश्वास हासिल करना है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के 10 वर्षों के शासन ने हरियाणा के विकास को रोक दिया है तथा सैकड़ों भर्ती परीक्षाओं में धांधली हुई है, किसानों पर घोर अत्याचार हुए हैं, लाठियां बरसाईं गई हैं, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार हुए हैं, महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं और अपराधों में तेज़ी आई है।

खरगे ने कहा, ‘‘इस कुशासन के चलते हरियाणा विकास के रास्ते से भटक गया है। कोई नयी आधारभूत अवसंरचना नहीं बनी। ऊर्जा क्षेत्र में एक यूनिट बिजली भी नहीं जोड़ी गई और अब नौ साल के विफल मुख्यमंत्री (मनोहर लाल) को मोदी जी ने देश का ऊर्जा मंत्री बना दिया है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘अग्निपथ योजना से हरियाणा के वीर देशभक्त जवानों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। मोदी जी ने अन्नदाता किसानों का एमएसपी डेढ़ गुना करने का वादा हरियाणा में ही किया था, पर आज तक पूरा नहीं हुआ। ‘बेटी बचाओ’ योजना भी हरियाणा में शुरू हुई थी, पर हमारे ओलंपिक चैम्पियन को अपने सम्मान के लिए सड़कों पर धरना देना पड़ा। इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है।’’

खरगे ने कहा, ‘‘हम सबको एकजुट होकर जनता की आवाज़ बुलंद करनी है। आज हरियाणा प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।’’

कांग्रेस ने हालिया लोकसभा चुनाव में हरियाणा की कुल 10 सीट में से पांच पर जीत हासिल की।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

\