देश की खबरें | पेट्रोल/डीजल की बढ़ती कीमत के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेट्रोल/डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में विधानसभा पर प्रदर्शन करने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।

लखनऊ, 11 जून पेट्रोल/डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में विधानसभा पर प्रदर्शन करने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार जैसे ही अपने घर से बाहर निकले, उन्हें रोक दिया गया। बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के आने पर उनके साथ वह प्रदर्शन में हिस्सा लेने निकले तो पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर इको गार्डेन ले गयी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का विरोध प्रदर्शन हजरतगंज स्थित एक पेट्रोल पंप के पास होना था उसके बाद एक जुलूस के रूप में विधानसभा तक जाने का कार्यक्रम था।

लल्लू ने फोन पर बताया, ''आज सुबह जैसे ही मैं घर से निकला मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। मुझे और करीब 350 कार्यकर्ताओं को इको गार्डेन ले आया गया।''

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार की तानाशाही है और उन्हें प्रदेश और देश की आम जनता की समस्याओं को उठाने से रोका गया।

लल्लू ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे ही विरोध प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किये जा रहे हैं। प्रयागराज से भी कुछ पार्टी नेताओं को गिरफ्तार किये जाने की सूचना है।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\