देश की खबरें | नीट-जेईई की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं ने कोरोना वायरस महामारी के बीच नीट एवं जेईई की परीक्षाएं आयोजित करने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया, हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
नयी दिल्ली, 28 अगस्त कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं ने कोरोना वायरस महामारी के बीच नीट एवं जेईई की परीक्षाएं आयोजित करने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया, हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के मुताबिक, शास्त्री भवन के निकट से पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़े | लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र और CM आदित्यनाथ योगी के शहर में बनेंगे इंडस्ट्रियल पार्क.
बाद में इन लोगों को छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए जाने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शास्त्री भवन के निकट प्रदर्शन किया। शास्त्री भवन में शिक्षा मंत्रालय का दफ्तर है।
अनिल कुमार ने कहा, ‘‘ देश में लगातार कोरोना वायरस के मामलों की तादाद बढ़ती जा रही है। 33 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे संकट के समय में केंद्र सरकार का परीक्षाएं लेने का फैसला कहीं से भी उचित नजर नहीं आ रहा है।’’
यह भी पढ़े | चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने 29 साल पुराने अपहरण मामले में पूर्व DGP के घर मारा छापा, केस दर्ज.
कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी शास्त्री भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इनको भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
श्रीनिवास ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी के दौरान सरकार लाखों छात्रों की आवाजों को कुचलते हुए नीट और जेईई की परीक्षाएं करवाने पर उतारू है। जब कोरोना वायरस से मंत्री, मुख्यमंत्री तक सुरक्षित नहीं है; तो सरकार छात्रों को कोविड-19 के प्रकोप में क्यों धकेल रही है?’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)