देश की खबरें | बारां में कांग्रेस नेता को गोली मारी, हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बारां जिले में भूमि विवाद को लेकर अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को कांग्रेस के एक नेता को कथित रूप से गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोटा, सात जून राजस्थान के बारां जिले में भूमि विवाद को लेकर अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को कांग्रेस के एक नेता को कथित रूप से गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना बारां शहर थाना क्षेत्र के तलवारा रोड पर हुई।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजेंद्र मीणा ने कहा कि कांग्रेस की बारां शहर इकाई के अध्यक्ष गौरव शर्मा (43) तलवारा रोड पर एक भूखंड का निरीक्षण कर रहे थे तभी उनकी एक व्यक्ति से हाथापाई हो गई जिसकी पहचान राजू उर्फ राजेंद्र मीणा के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान अज्ञात हमलावरों ने शर्मा के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गये।

प्रथम दृष्टया हमले के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

शर्मा को जहां गोली मारी गई थी, उस जगह का दौरा करने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस नेता को एक राहगीर ने सड़क किनारे घायल हालत में पड़ा देखा था जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि शर्मा की किसी से दुश्मनी थी या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now