देश की खबरें | कांग्रेस अब परजीवी कांग्रेस बन चुकी है, केवल बैसाखियों पर ही जिंदा है: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश ने इस विपक्षी पार्टी को उसकी हरकतों के कारण पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

नासिक, आठ नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश ने इस विपक्षी पार्टी को उसकी हरकतों के कारण पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

मोदी ने 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नासिक में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस अब ऑल इंडिया कांग्रेस नहीं बची! कांग्रेस अब परजीवी कांग्रेस बन चुकी है। ये कांग्रेस पार्टी अब केवल बैसाखियों पर ही जिंदा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र हो, उत्तर प्रदेश हो, बिहार हो, झारखंड हो... ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस दूसरी पार्टियों के सहारे ही चुनाव लड़ने की हालत में है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई दशकों तक कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का नारा दिया लेकिन गरीब रोटी, कपड़ा और मकान के लिए निर्भर रहे।

मोदी ने कहा कि जहां कहीं भी कांग्रेस और सहयोगी दल हैं, घोटाले तो होंगे ही।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को पीछे धकेलने और कमजोर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने रक्षा विनिर्माण में ऐसा ही किया।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को संविधान, अदालतों और लोगों की भावनाओं की परवाह नहीं है और वे (कांग्रेस नेता) सिर्फ दिखावे के लिए संविधान की किताब अपनी जेब में रखते हैं।

नासिक की रैली में मोदी ने अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा से पहले जनवरी में श्री कालाराम मंदिर की अपनी यात्रा को भी याद किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कालाराम मंदिर में सफाई करने और सेवा करने का मौका मिला। मैं विकसित महाराष्ट्र और विकसित भारत के लिए नासिक का आशीर्वाद लेने वापस आया हूं।’’

मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व में पिछले एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी के चंगुल से मुक्त हुए हैं।

उन्होंने कहा, ''हमने कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किया और ‘एक राष्ट्र, एक संविधान’ की भावना हकीकत में बदल गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस