देश की खबरें | बल्लभगढ़ छात्रा हत्याकांड से कांग्रेस का कोई संबंध नहीं, भाजपा कर रही दुष्प्रचार : शैलजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बल्लभगढ़ छात्रा हत्याकांड में ‘कांग्रेस का संबध’ होने के भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए ‘दुष्प्रचार ’ कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बल्लभगढ़ छात्रा हत्याकांड में ‘कांग्रेस का संबध’ होने के भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए ‘दुष्प्रचार ’ कर रही है।

शैलजा ने बृहस्पतिवार शाम को 21 वर्षीय पीड़िता निकिता के परिवार से मुलाकात की। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि जब शैलजा परिवार से मिलकर लौट रही थीं तब कुछ लोगों ने उनकी कार रोकी और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

यह भी पढ़े | ईवीएम से सिंबल के हटने पर होंगे 10 बड़े लाभ, बीजेपी नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना को भाजपा प्रायोजित करार दिया।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को दावा किया था कि मुख्य आरोपी का राज्य के कुछ कांग्रेस नेताओं से संबंध है जिसकी वजह से दबाव में आकर पीड़िता के परिवार ने पहले शिकायत वापस ले ली थी।

यह भी पढ़े | Punjab: पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या मामले मे 9 दिनों में पेश किया चालान.

पत्रकारों से बातचीत में शैलजा ने कहा कि कांग्रेस का आरोपी से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ कौन यह कह रहा है? किस संबंध के बारे में वे बात कर रहे हैं? किस कांग्रेसी ने उसे (आरोपी) बचाने की कोशिश की?’’

भाजपा पर निशाना साधते हुए शैलजा ने कहा, ‘‘वे दुष्प्रचार कर रहे हैं और कानून एवं व्यवस्था के मोर्चे पर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उस समय प्रशासन क्या कर रहा था जब दिन दहाड़े यह हत्या हुई।’’

एक सवाल का जवाब देते हुए शैलजा ने कहा, ‘‘इस तरह के अपराधों में धर्म, जाति और पार्टी नहीं होती। सरकार बताए कि क्या किसी कांग्रेस नेता ने कहा कि आरोपी को कठोर सजा नहीं दी जानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह अपराध दिन दहाड़े हुई। क्या यह नहीं दिखाता कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है? कानून का भय नहीं है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है। क्या यह संकेत नहीं देता कि सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर असफल हो चुकी है?’’

बाद में पीड़िता के पिता ने सभी नेताओं से बेटी की मौत पर किसी तरह की राजनीति नहीं करने की अपील की।

इस बीच, फरीदाबाद पुलिस ने शैलजा की कार को रोकने का कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से प्रयास करने की एक कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\