ताजा खबरें | कांग्रेस ने देश में कोविड टीकों को लेकर संशय का माहौल बनाया: भाजपा सांसद सूर्या

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों पर देश में कोविड टीकों को लेकर संशय का माहौल बनाने तथा देशहित को छोड़कर संकीर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों पर देश में कोविड टीकों को लेकर संशय का माहौल बनाने तथा देशहित को छोड़कर संकीर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया।

लोकसभा में ‘कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति’ पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि जब पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए एक साथ आया, तब विपक्ष ने दिखाया कि ‘‘वे देश हित के ऊपर अपनी संकीर्ण राजनीति को रखते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक सदस्य दावा कर रहे हैं कि उनके नेता राहुल गांधी पहले ही महामारी, उसके प्रभाव और अर्थव्यवस्था पर आने वाले खतरे से आगाह कर रहे थे।

सूर्या ने आरोप लगाया कि वास्तव में राहुल गांधी विपक्ष के जिम्मेदार नेता नहीं दिखाई देते। इसका कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने विरोध किया ।

सूर्या ने कहा कि जब देश बड़े संकट से गुजर रहा था तब विपक्ष संकीर्ण सियासत कर रहा था।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रमुख नेताओं समेत विपक्ष के लोगों ने देश में कोविड टीकों के प्रति संशय का माहौल बनाने का काम किया।

सूर्या ने यह भी कहा कि कांग्रेस को भारत निर्मित कोविड टीकों से क्या दिक्कत है, यह समझ से परे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\